
शिवपुरी। शुक्रवार को हुई पीसीपीएनडीटी की बैठक में तीन डायग्नोसिस सेंटरों की अनुमतियों को लेकर आपत्ति आई थी। इसके बाद सीएमएचओ डॉ. पवन जैन ने शनिवार को स्पर्श डायग्नोसिस सेंटर का पंजीयन निलंबित कर दिया है। साथ ही शिवा इमेजिंग सेंटर और दिव्यांशी डायग्नोसिस सेंटर का पंजीयन स्थगित किया है। उल्लेखनीय है कि इन सेंटरों को अनुमति पीसीपीएनडीटी की कमेटी की जांच के बाद दी जाती है। पिछले दो साल तक इस कमेटी की कोई बैठक नहीं हुई और उसके बाद भी यह सेंटर खुल गए। इसके बाद शुक्रवार को हुई बैठक में इनका मुद्दा उठा और कार्रवाई की गई। इससे पूर्व सीएमएचओ डॉ. एएल शर्मा द्वारा इन्हें दी गई अनुमति भी संदेह के घेरे में आ गई है कि बिना नियमों का पालन करे किस तरह अनुमति दी गई।
उल्लेखनीय है कि स्पर्श डायग्नोसिस सेंटर शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के अधीक्षक डॉ. केबी वर्मा संचालित करते हैं। यह सिद्धि विनायक अस्पताल से लगी हुई बिल्डिंग में संचालित होता है। अस्पताल पहले ही कन्या भ्रूण हत्या की सौदेबाजी के मामले में घिरा हुआ है और इसकी जांच चल रही है। इसके अलावा कमेटी ने कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, सीएमएचओ डॉ. पवन जैन, जिला पंचायत सीईओ एचपी वर्मा, नोडल अधिकारी डॉ. संजय ऋषिश्वर, डॉ. अनूप गर्ग सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। कमेटी ने कल्पना एक्सरे को नई सीटी मशीन और अरिहंत सोनोग्राफी सेंटर को बाइबैक के आधार पर नई मशीन क्रय की अनुमति दी गई है। सांई डायग्नोस्टिक एवं सर्जिकल सेंटर, एडवांस इमेजिंग डायग्नोसिस सेंटर के पंजीयन पर निरीक्षण के बाद निर्णय लिया जाएगा।






Be First to Comment