
शिवपुरी। खबर सुरवाया थाना क्षेत्र से आ रही है जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। घटना में करीब आधा दर्जन लोगों को चोटे आने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार सुरवाया रोड पर यात्रियों को भरकर बस जा रही थी तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक के चालक ने ओवरटेक करने के चक्कर में बस में टक्कर मार दी जिससे बस में सवार यात्रियों को चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को इलाज के लिए भिजवाया।






Be First to Comment