
शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के भावखेड़ी ग्राम में रहने वाले युवक संतोष पुत्र जगदीश जाटव ने एक आवेदन के माध्यम से एसपी को बताया कि 5 अक्टूबर को उसके मोबाइल पर फोन आया कि आपको ऑफर में एक बाइक निकली है। मेरे नंबर पर फोन पे से 15 से 16 हजार रुपए डाल तो शेष राशि बाइक डिलेवरी के समय दे देना। ठग ने अपने एक साथी प्रवीण कुमार से बात कराई जिसे वह अपना बोस बता रहा था। संतोष ठग की बातों मे आ गया और दो बार में उसने लगभग 15 हजार रुपए से अधिक जमा कर दिए। लेकिन रुपए जमा करने के बाद भी बाइक की डिलेवरी नहीं हुई तो फिर संतोष ने उक्त युवक को फोन लगाया लेकिन उसने फोन उठाना बंद कर दिया। मेरे साथ ऑनलाइन ठगी हो गई। अत: मामले में साइबर अपराध का केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर कार्रवाई की जाए।






Be First to Comment