
शिवपुरी। जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में जहरीली शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत विशेष सतर्कता के साथ शिवपुरी जिले में लगातार कार्यवाहियां की जा रही हैं जिसके तहत दबिश दे कर अवैध शराब के विरुद्ध प्रकरण कायम कर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
5 व 6 अक्टूबर को को वृत्त कोलारस एवम शिवपुरी प्रभारी तीर्थराज भारद्वाज के द्वारा वृत्त शिवपुरी के ग्राम चितौरा चितोरी मोंगिया बस्ती, कोटा,भगोरा, साबुन मिल, कराई डांडा , झांसी रोड, बाँकड़े मंदिर के पास नाले के किनारे एवम वृत्त कोलारस में नेगमा, रन्नौद, पुरनखेड़ी, बसंतपुरा,सेसई, पडोरा, आदि क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए कुल 04 प्रकरण कायम किये गये। जिसमें कुल 1200 किलो गुड़ लहान मौके पर नष्ट कर 20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई।
इस कार्यवाही में तीर्थराज भारद्वाज आबकारी उपनिरीक्षक, मोहन लाल, राजेन्द्र मुख्य आरक्षक, सतीश जयंत आरक्षक एवं नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा।






Be First to Comment