Press "Enter" to skip to content

पहले शादीशुदा महिला को प्रेमजाल में फसाया, फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया बलात्कार / shivpuri News

ग्वालियर। ग्वालिया में एक शादीशुदा महिला को दूसरे युवक से प्यार करने की बड़ी किमत चुकानी पड़ी है। उसे प्यार में धोखा मिला है। उसके बाॅयफ्रेंड ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब महिला का पति घर पहुंचा तो वह बदहवास हालत में पड़ी हुई थी। उसने अपने पति को पूरी वारदात बताई, जिसके बाद दोनों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, जान से मारने की धमकी और जातिगत अपमान का मामला दर्ज कराया है।

भितरवार वार्ड नंबर दो में रहने वाली 36 वर्षीय महिला अपने पति के साथ रहती थी। उसका पति पास में ही मजदूरी का काम करता है। कुछ समय पहले महिला की दोस्ती मुरैना के रहने वाले बंटी से हुई। धीरे-धीरे बंटी महिला के घर आने लगा और उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसने महिला को भगाकर शादी करने और अच्छी जिंदगी का सपना दिखाकर उससे संबंध बनाए।

मार्च 2021 से वह लगातार महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना रहा है। एक दिन वह अपने दो दोस्तों को लेकर महिला के घर पहुंचा। इस दौरान दोनो दोस्तो ने उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने बताया कि उसे विश्वास था कि बंटी उसका दोस्त है और वह उसकी मदद जरूर करेगा लेकिन वह सामने खड़ा होकर तमाशा देखता रहा और उसके दोनो दोस्त महिला का शरीर नोंचते रहे। उसने खुद को बचाने का बहुत प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो पाई। जाते-जाते आरोपी उसके पति को जान से मारने की भी देकर गए।

इस मामले में भीतरवार थाना टीआई राजकुमारी परमार ने जानकारी देते हुए कहा कि पीड़ित महिला ने मामले की शिेकायत की है। महिला का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान भी की जा चुकी है और पुनिस उन्हें पकड़ने में जुट गई है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!