Press "Enter" to skip to content

सहकारी समिति प्रबंधक माधुरीशरण के घर ईओडब्ल्यू की छापामार कार्रवाई / Shivpuri News

शिवपुरी। सहकारी समिति पचावली के प्रबंधक माधुरीशरण के कृष्णपुरम में िस्थत निवास पर ईओडब्ल्यू ने सुबह 5 बजे छापामार कार्रवाई की। प्रबंधक के कृष्णपुरम इंद्रपुरम क्षेत्र में ही 3 आलीशान मकान, बेशकीमती भूमि और बड़ी मात्रा में गाेल्ड सहित बेहिसाब संपत्ति मिली। लॉकर और बैंक अकाउंट भी खंगाले जाएंगे कार्रवाई जारी। ईओडब्ल्यू एसपी अमितसिंह के निर्देशन में गठित टीम डीएसपी चतुर्वेदी, टीआई यशवंत गोयल, भीष्म तिवारी, योगेंद्र दुबे सहित ईओडब्ल्यू के कई अन्य अधिकारी मौके पर ईओडब्ल्यू की शिवपुरी में 36 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई है। गत रोज नरवर में रोजगार सहायक की रेड हैंडेड रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था आज सहकारी सेक्टर पर कसा शिकंजा।

26 साल की नौकरी में बेहिसाब संपत्ति बनाई

सहकारी समिति पचावली में सहायक प्रबंधक के पद पर पदस्थ माधुरी शरण भार्गव की नियुक्ति साल 1995 में सेल्समैन के पद पर हुई थी.उस समय इन्हें केवल 500 मानदेय प्राप्त होता था.वर्तमान में सहायक प्रबंधक के पद पर भी इन्हें केवल ₹12500 का वेतन ही मिलता है.इनके वेतन से प्राप्त आय की गणना की जाए तो 26 साल में केवल 35- 40 लाख रुपए होता है.जबकि इन्होंने 26 साल की नौकरी में बेहिसाब संपत्ति बनाई है.

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!