
शिवपुरी। अमोलपठा के आदिवसियों ने वन विभाग के अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आदिवासियों ने बताया कि वह रेंज की जमीन खेतीबाड़ी कर अपना गुजारा करते थे लेकिन अब इस पर वन विभाग के ही रेंजर तथा कुछ दबंग लोगों ने कब्जा कर लिया है और हमें खेती नहीं करने दे रहे हैं।
्रग्रामीणाों ने बताया कि भितरवार ग्वालियर का रहने वाला गोपाली आदिवासी, केदार और भारत ने आकर जमीन पर कब्जा कर लिया है और कब्जा कराने में रामू पटवारी के रिश्वतेदार केदार, भारत, गोपाल आदि ने रेंज की जमीनों पर डिप्टी रेंजर व वन कर्मियों की मदद से जबरन कब्जा कर लिया है। मामले को लेकर भोपाल तक शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मामले को लेकर कार्रवाई कर हमारी जमीन वापस दिलाई जाए जिससे हम अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।






Be First to Comment