Press "Enter" to skip to content

8 हजार की रिश्वत लेता रोजगार सहायक पकड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मंगलवार की देर शाम एक रोजगार सहायक को मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के बदले 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। रोजगार सहायक ने 12 हजार 500 रुपए की मांग की थी।

नहीं मिल पा रही थी भाई के क्लेम की राशि

कोंडर गांव तहसील नरवर निवासी राजकुमार परिहार ने ईओडब्ल्यू ग्वालियर में 4 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई कि उसके ट्रक ड्राइवर भाई प्रताप परिहार की मौत 2007 में एक सड़क हादसे में हो गई थी। उक्त प्रकरण में 1 लाख 25 हजार रुपए का बीमा क्लेम उनके परिजनों को मिलना है। चूंकि 2019 में प्रताप परिहार की पत्नी रेखा की भी मौत हो गई, इस कारण क्लेम लेने के लिए रेखा के मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी, परंतु पंचायत का रोजगार सहायक मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के बदले 12 हजार 500 रुपए की रिश्वत मांग रहा था।

परेशान होकर राजकुमार परिहार ने मामले की शिकायत ईओडब्ल्यू को दर्ज कराई, जिस पर टीम ने सोमवार को ही रिकॉर्डिंग करवाई और मंगलवार को आवेदक को रोजगार सहायक राजकुमार कोली के पास 8 हजार रुपए की रिश्वत लेकर भेजा।

जब रोजगार सहायक ने मृत्यु प्रमाण पत्र के बदले रिश्वत ली। तभी ईओडब्ल्यू की टीम ने आरोपी रोजगार सहायक को मौके के गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!