Press "Enter" to skip to content

सड़क पर महिला-पुरूष की लाश मिलने से फैली सनसनी / Shivpuri News

कोलारस। खबर जिले के इंदार थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां खतोरा-बिरौनी राेड पर बुधवार की सुबह महिला-पुरूष की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके से निकल रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच पड़ताल की गई। मृतक महिला-पुरूष कौन है इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले को लेकर आसपास के थानों में सूचना दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि मृतक कौन है।

पुलिस के अनुसार मृतक महिला के हाथ पर खरौच के निशान है और उम्र 25 से 30 साल के बीच की बताई जा रही है। लाशो की पहचान ओर पीएम की रिर्पोट आने के बाद ही क्लीयर हो सकेगा कि उक्त महिला पुरूष ने जहर खाया हैं या किसी ने इनकी हत्या कर सडक किनारे फैक गया है और महिला पुरूष का आपस में क्या सबंध हैं।

युवक के सिर में चोट, युवती के गले में साड़ी का फंदा
पुलिस के अनुसार, युवक के सिर पर चोट के निशान हैं, खून बह रहा है। इसके अलावा युवक के शरीर पर मारपीट के निशान हैं। पुलिस को संदेह है कि युवक को पीट-पीट कर मौत के घाट उतरा गया है। वहीं दूसरी ओर युवती के गले में साड़ी का फंदा डला है, जिससे यह साफ लग रहा है कि गला दबाने के कारण युवती की मौत हुई है। पुलिस फिलहाल शवों के शिनाख्त करने में जुटी है। पुलिस को तलाशी लेने पर दोनों के पास से ऐसी कोई भी चीज बरामद नहीं हो पाई है, जिस से दोनों की पहचान हो सके।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!