Press "Enter" to skip to content

अजब मध्यप्रदेश की गजब कहानी : जिंदा आदमी को मृत बताकर निकाल ली अंत्योष्ठी की राशि / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले के बदरवास क्षेत्र से आ रही है। यहां चंदोरिया ग्राम में रहने वाले एक युवक ने सरपंच-सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चंदोरिया के रहने वाले रघुराजसिंह पुत्र भवूतसिंह ने बताया कि उसको पंचायत द्वारा मृत घोषित कर दिया गया और अंत्योष्ठी की राशि निकाल ली। जबकि बर्तमान समय में मैं जिंदा खड़ा हूं।

जनसुनवाई में गुहार लगाते हुए रघुराजसिंह ने बताया कि विभाग के कर्मचारियों ने मिलकर मेरा मृत्युप्रमाण पत्र जारी कर दिया और खाते से राशि निकाल जा चुकी। अत: मामले की जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाकर उसे न्याय दिलवाया जाए। मामले को लेकर सरपंच का कहना है कि रघुराजसिंह के पिता की मौत हुई थी गलती से नाम उसका चढ़ गया है। इतना ही नहीं अंत्येष्टि की राशि भी उसी को दी गई थी।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!