Press "Enter" to skip to content

बूढ़े नाना की गुहार : साहब…! पहले मेरी पुत्री को मार दिया अब नातिन की भी ले ली जान / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! आज से 18 साल पहले मेरी पुत्री की जलने से संदिग्ध अवस्था में मौत उसकी ससुराल में हो गई थी। इसके 18 साल बाद मेरी नातिन को भी इन लोगों ने कुछ खिलाकर मार दिया है। मामले में जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यह बात तुलसीराम 60 वर्ष निवासी ग्राम श्यामाटोरी थाना ईसागढ़ जिला अशाोकनगर ने

एसपी को अपनी फरियाद सुनाते हुए कहा। एक आवेदन के माध्यम से तुलसीराम ने बताया कि आज से करीब 20 साल पहले उसने अपनी लड़की आदेश की शादी ग्राम दोलतपुर में हरपालसिंह यादव ने की थी। शादी के तीन साल बेटी की मौत आग लगने से हो गई और वह अपने पीछे एक लड़की जिसका नाम सोनम है छोड़ गई। बेटी की मौत के करीबन तीन साल बाद हरपालसिंह ने दूसरी शादी कर ली। जिसके बाद उसकी नातिन कुछ दिन अपने पिता के पास रही उसके बाद नाना के यहां आ गई यहां करीब 6 साल तक रही। इसी दौरान जब नातिन 18 साल की हुई तो उसकी सगाई सुनाज में कर दी गई लेकिन 30 सितंबर को मुझे फोन आया कि सोनम की तबीयत खराब हो गई है और उसकी मौत हो गई। खबर सुनते ही हम दौलतपुर पहुंचे जहां देखा तो नातिन की मौत हो गई थी। जब पूछा कि मौत कैसे हुई तो कोई जबाव नहीं दिया और बिना पीएम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले में तुलसीराम ने कहा कि उसे शक है कि उसकी नातिन को इन्हीं लोगों ने कुछ खिलाकर मार दिया है अत: मामले की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!