Press "Enter" to skip to content

कर्मचारियों ने गांधी जयंती पर बापू को किया नमन / Shivpuri News

शिवपुरी। देश को स्वतंत्र कराने में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तथा सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर के पास सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में उत्साह पूर्वक मनाया। शुरुआत में बापू के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन व अगरबत्ती लगाकर मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के उप प्रांताध्यक्ष अरविंद कुमार जैन एवं शाला के प्रधानाध्यापक दामोदर वैष्णव द्वारा संयुक्त रूप से किया। इसके बाद सामूहिक राष्ट्रीय गान हुआ। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए शाला के प्रधानाध्यापक दामोदर वैष्णव ने महात्मा गांधी के विचारों एवं उनके द्वारा देश सेवा में दिए गए महान योगदान पर प्रकाश डाला। तदुपरांत अरविंद कुमार जैन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बापू हमेशा अहिंसा में विश्वास करते थे। आजादी की लड़ाई में अहिंसा ही भारत वासियों का सबसे बड़ा हथियार बना। समापन में सभी की गरिमामय उपस्थिति हेतु आभार व्यक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रीति डांडे ने किया। इस अवसर पर मनपुरा से अरविंद लोधी, मोनू लोधी करैरा छितिपुर से बृजमोहन गौतम,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता यास्मीन खान, श्रीमती निरमा शाक्य, श्रीमती बबली जाटव सहित अन्य कर्मचारी पदाधिकारी भी शामिल रहे।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!