Press "Enter" to skip to content

भाजपा किसान मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों का किया गया अभिनंदन / Shivpuri News

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा का माना आभार

शिवपुरी-केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वी डी शर्मा का आभार मानते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता व सिंधिया समर्थकों के द्वारा भाजपा किसान मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश कार्य समिति सदस्यों का अभिनंदन समारोह स्थानीय होटल वनस्थली में आयेाजित किया गया। यहां मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश गुप्ता द्वारा शिवपुरी जिले से मनोनित किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्यों का शॉल, श्रीफल व माल्यार्पण करते हुए सम्मान किया गया। इस अवसर पर कई वरिष्ठ भाजपा नेतागण मौजूद रहे।

इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों में सरनाम सिंह रघुवंशी, रामस्वरूप रावत रिझारी, चंद्रपाल सिंह तोमर, धनपाल यादव, भूपेंद्र यादव (भोले भैया), बसंत श्रीवास्तव आदि का सम्मान शॉल, श्रीफल भेंटकर व माल्यार्पण व तिलक लगाते हुए सम्मान किया गया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, जिला पंचायत सदस्य योगेन्द्र रघुवंशी बंटी भैया, मुकेश जैन, पार्षद इशमाईल खान, नीरज सिंह तोमर, अमन गुप्ता, के.एल.राय, प्रकाशचन्द, राजू रघुवंशी, कमलेश बंसल, विपिन शिवहरे, योगेन्द्र समाधिया, प्रिंस तोमर आदि भाजपा कार्यकर्ता एवम गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इन नियुक्तियों पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा एवम भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!