
शिवपुरी। खबर कोलारस क्षेत्र के ग्राम मोहरा से आ रही है। यहां एक नागिन द्वारा दो साल पहले अपने नाग की हत्या करने वाले परिवार से बदला लिया। नागिन ने नाग को मारने वाले युवक के पुत्र की डस कर जान ले ली। लेकिन नागिन यहीं नहीं थमी उसने युवक की दो पुत्रियों को भी डसा लेकिन वह बच गई। अब पूरा परिवार दहशत में है और नागिन के भय के डर के कारण रातभर चौकीदारी कर रहा है।
मोहरा गांव के दयाचंद जाटव ने दो साल पहले घर में निकले सांप को मार दिया था। 22 सितंबर को किसी जहरीले सांप ने दयाचंद्र के 4 साल के बेटे नीरज को सोते समय डस लिया। परिवार के सदस्य इलाज के लिए झाडफूक कराई, जिससे उसकी मौत हो गई। घ्ज्ञटना के बाद 25 सितंबर को बेटी लक्ष्मी व 27 सितंबर को भी रवीना को डंस लिया, लेकिन वह बच गईं। वहीं नागिन की दहशत के कारण परिवार का एक सदस्य नागकर चौकीदारी कर रहा है।






Be First to Comment