शिवपुरी। ओबीसी महासभा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि कक्षा 8वीं का 13 वर्षीय छात्र पवन पुत्र रामबाबू सेन 15 सितंबर को तिलक लगाकर स्कूल गया था। जहां स्कूल की शिक्षिका निसाद के द्वारा बाहरी लड़कों से पवन सेन की पिटाई लगवा दी जिससे वह बेहोश हो गया। जब इस बात की खबर परिजनों को लगी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे रायसेन जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। मामले को लेकर आेबीसी महासभा ने निसाद मैडम को निलंबित कर एवं अबूजा अल्फैज पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं 23 सितंबर को अशोकनगर में जूली सेन पुत्री जगदीश सेन 19 वर्ष की राहुल शर्मा द्वारा हत्या कर दी गई। राहुल शर्मा को मौत की सजा दिए जाने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में राकेश सेन, नारायण सेन, डब्बू सेन, मनीष सेन, सुरेंद्र सेन, गौरी, गिर्राजसिंह, बंटी कुमार सेन सहित सैकड़ों समाजबंधु शामिल हैं।

पवन सेन के साथ मारपीट व जूली सेन की हत्या की उच्च स्तरीय जांच कराने ओबीसी महासभा ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- वृहद स्वास्थ्य शिविर में 78 बच्चों की जांच, 42 हृदय रोगी सर्जरी के लिए चिन्हित / Shivpuri News<br>
- रोटरी हेल्थ मिशन कैम्प के 5 मरीजों पर सफल जटिल सर्जरी, कुल्हा-घुटना प्रत्यारोपण शामिल / Shivpuri News
- देहात पुलिस ने 20.75 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को दबोचा, कीमत 2 लाख रुपए / Shivpuri News<br>
- बैराड़ पुलिस ने 100 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- घर में अकेली महिला से दुष्कर्म, देवर के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News





Be First to Comment