शिवपुरी। खबर फिजीकल थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां विवेकानंदपुरम में रहने वाली एक महिला ने अपने पति जो कि पीजी कॉलेज में सहायक प्राध्यापक हैं, के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व दूसरी औरत से संबंध होने का आरोप लगाया है। फरियादी प्रीति राजपूत 32 वर्ष निवासी डीडी नगर ग्वालियर हाल निवासी विवेकानंदपुरम चित्रांश कंप्यूटर के पास ने बताया कि 8 फरवरी 2015 को हिन्दी रीतिरिवाज के अनुसार उसकी शादी चैतन्य राजपूत निवासी सिकरोडी बामौर जिला मुरैना के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद पति व सास गीता, देवर विवेक राजपूत, देवरानी किरण राजपूत दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। जबकि पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार सब कुछ दिया था। लेकिन इसके बाद भी ससुरालीजन 10 लाख नकद व कार की मांग करने लगे। इसी दौरान हमारे पुत्र हो गया और पति व ससुरालीजन के जुल्म और बढ़ गए आए दिन मेरी मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। बच्चे के भविष्य की चिंता कर यह बात कभी भी मायके वालों को नहीं बताई। इसी दौरान मुझे पता चला कि चैतन्य के एक महिला के साथ संबंध हैं। इसी दौरान पति की माधवरावत सिंधिया पीजी कॉलेज में सहायक प्राध्यापक के पद पर नौकरी लग गई जिस कारण वह शिवपुरी आ गए और विवेकानंद में किराए के मकान में रहने लगे। लेकिन इस दौरान मेरे पति की प्रेमिका घर आने-जाने लगे। जब इस बात का विरोध किया तो मारपीट कर दी और 22 जनवरी 2021 को मुझे घर से निकाल दिया और धमकी दी कि अब वह अपनी प्रेमिका के साथ ही रहेगा। अगर तुम वापस लौटकर आए तो बच्चे सहित मार दूंगा। डर के कारण वह अपने पिता के यहां चली गई और सारे घटना के बारे में बताया। इस दौरान मामले को सुलझाने का प्रयास किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जिसके बाद वह थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाने आई हूं। मामले में पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर दहेज एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

पीजी कॉलेज के सहायक प्राध्यापक की दरिंदगी, दहेज व प्रेमिका के चक्कर में पत्नी की बेरहमी से मारपीट, 3 साल के बच्चे सहित घर से निकाला / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- प्रतिभाओं का सम्मान, स्वर्णिम भविष्य का आह्वान, पाल बघेल समाज ने किया समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान / Shivpuri News
- बगीचा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News
- बिजली बिभाग की लापरवाही: करंट लगने से दो गायों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News





Be First to Comment