Press "Enter" to skip to content

वैक्सीनेशन के दौरान नहीं आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पद से हटाया / Shivpuri News

शिवपुरी। वैक्सीनेशन महाअभियान के दौरान आज सोमवार को खनियांधाना तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी खनियाधाना द्वारा किया गया। इस मौके पर ग्राम बामौरकला के दो आंगनवाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध पद से प्रथक किए जाने की कार्यवाही की गई है।

महिला बाल विकास परियोजना खनियाधाना के परियोजना अधिकारी अमित यादव ने बताया कि वैक्सीनेशन महाअभियान के दौरान आज सोमवार को खनियांधाना तहसील के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान ग्राम बामौरकलां स्थित कुशवाह मोहल्ला के आंगनवाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ता मंदाकनी तिवारी एवं आंगनवाड़ी केन्द्र बामौरकलां-दो की कार्यकर्ता शारदा गुप्ता संबंधित केन्द्रों पर अनुपस्थित पाए जाने के कारण कार्यकर्ता पद से प्रथक किए जाने की कार्यवाही की गई है। सेवा समाप्ति के आदेश के विरूद्ध पीड़ित पक्षकार द्वारा आदेश प्राप्ति की तिथि से 7 दिवस के अंदर प्रथम अपील जिला कलेक्टर एवं द्वितीय अपील संभागीय आयुक्त (राजस्व) के समक्ष प्रस्तुत की जा सकती है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!