Press "Enter" to skip to content

बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर पिता की अंगुली काटी / Shivpuri News

शिवपुरी। रन्नौद के मुडारी गांव में खेत का सोयाबीन काटने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में बेटे ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे उसकी अंगुली कट गई। मामले में पुलिस ने बेटा व बहू पर केस दर्ज कर लिया है।

कमलसिंह पुत्र होरलसिंह लोधी निवासी मुडारी ने बताया कि रविवार को दोपहर के समय छोटे बेटे सतेंद्र लोधी के साथ खेत पर सोयाबीन काट रहा था। तभी बड़ा बेटा मनोज लोधी उसकी पत्नी भारती लोधी और मेरी पत्नी कमला बाई आए व गाली-गलौंज करने लगे और बोला क हमारे हिस्से का सोयाबीन क्यों काट रहे हो। जब गालियां देने से मना किया तो कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे बाएं हाथ में चोट लग गई और उंगली कट गई।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!