Press "Enter" to skip to content

बैंक घोटाले का मास्टरमाइंड राकेश पाराशर, तत्कालीन शाखा प्रभारी ज्ञानेंद्र व शाखा प्रबंधक रमेश पर 2 हजार का इनाम घोषित / Shivpuri News

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में कोलारस जिला सहकारी बैंक 80 करोड़ के गबन करने वाले आरोपितों के खिलाफ इनाम घोषित कर दिया है। कैशियर ने बैंक में काम करने वालै कैशियर ने अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर इसे अंजाम दिया. लेकिन जब गबन का खुलासा हुआ, तो कैशियर फरार हो गया.

कोलारस जिला सहकारी बैंक में 2013 में कर्मचारियों की कमी का हवाला देते हुए भृत्य राकेश पाराशर को कैशियर बनाया गया था. 2013 से 2021 तक वह इस पद पर गबन करता रहा. आरोप है कि राकेश ने इस घोटाले में अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों को भी शामिल कर लिया. लेकिन अब वह परिवार के साथ फरार हो गया.

इन पर हुआ इनाम घोषित

करोड़ों का घोटाला कर फरार हुए राकेश पाराशर पुत्र स्व. जगदीश प्रसाद पाराशर पर एसपी ने 2 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। इसी के साथ ज्ञानेंद्रदत्त शुक्ला पुत्र बालेश्वर दयाल शुक्ला निवासी विजय नगर आमखो ग्वालियर व रमेश कुमार राजपूत पुत्र गंगाराम राजपूत निवासी ग्राम टोरिया थाना इंदार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा कोलारस पर दो हजार का इनाम घोषित किया है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!