Press "Enter" to skip to content

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ग्राम सीर में पोषण व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित / Shivpuri News

विजेताओं को उपहार प्रदान किए।

शिवपुरी। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी शीर में व्यंजन प्रतियोगिता एवम् ककरवाया में पोषण क्विज प्रतियोगिता का आयोजन शक्ति शाली महिला संगठन , बीएनएफ एवम महिला बाल विकास विभाग ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान गांव की सुपोषण सखी एवम् न्यूट्रीशन चैंपियन ने कम लागत में पौष्टिक आहार बनाकर बच्चों को खिलाने वाले व्यंजन भी आंगनवाडी से मिलने वाले टेक होम राशन खिचड़ी एवम आरटीई से बनाकर कुपोषित बच्चो को की तंदुरुस्त बना सकते है बताया। इस मौके पर शानदार व्यंजन बनाने वाली न्यूट्रीशन वीरपाल , रमन दीप, तनु, अर्श दीप, न्यूट्रीशियन चैम्पियन एवम् सुपोषण सखी अंजली धाकड को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

रवि गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के ककरवाय एवम् शीर आंगनबाड़ी केंद्रों में व्यंजन प्रतियोगिता एवम् क्विज प्रतियोगीता हुई जिसमे संजना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया न्युट्रिशन चैंपियंस ने, दलिया, मढुंवे की बर्फी, काले चने, सोयाबीन, छोले, मूंगफली की चटनी मनाई। व्यंजन प्रतियोगिता में   रूबी परमार आंगनवाड़ी एवम रवि गोयल ने व्यंजन चखकर उत्कृष्ट व्यंजन बनाने वाली न्यूट्रीशन चैम्पियन एवम् सुपोषण सखी की घोषणा की। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित गर्भवती और धात्री महिलाओं को राष्ट्रीय पोषण माह की जानकारी दी।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!