शिवपुरी। अपनों से बिछड़े हुए वृद्धजनों के बीच श्राद्धपक्ष में सेवा कार्य करने के लिए समाजसेवी संस्था लायनेस क्लब शिवपुरी साउथ की महिलाऐं पहुंची और स्थानीय मंगलम् स्थित वृद्धाश्रम मे मौजूद वृद्धजनों को फल वितरित कर जूस पिलाकर श्राद्ध के इन दिनों में वृद्धजनों की सेवा की गई। इस अवसर पर लायनेस क्लब शिवपुरी साउथ की अध्यक्ष बबीता अग्रवाल, सचिव वर्षा जैन व कोषाध्यक्ष रितु गोयल के साथ लायनेस क्लब की अन्य महिलाओं में संगीता, अल्का, आरती, निशा, गीता, शोभा, लता, रूचि जैन व अंकिता गोयल सहित अन्य महिलाऐं शामिल रहीं। सभी लायनेस क्लब की महिलाओं ने वृद्धजनों के बीच जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछी और आवश्यक जरूरी सामग्री के बारे में भी जानकरी प्राप्त की। इसके साथ ही जरूरतमंद सामग्री भी यहां वृद्धजनों को वितरित की गई जिसमें वर्तमान समय में कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए मास्क, दादा-खाज खुजली की दवा सहित नहाने के साबुन आदि सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। सभी वृद्धजनों ने अपनी आशीष देकर लायनेस क्लक साउथ की इस सेवा गतिविधि को सराहा।

श्राद्व पक्ष के दिनों में लायनेस क्लब शिवपुरी साउथ ने वृद्धाश्रम पहुंचकर की सेवा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment