शिवपुरी। 1971 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के फौलादी नेतृत्व में विश्व की नं.वन भारतीय सेना ने पाकिस्तान से बांगलादेश को 50 वर्ष पहले आजादी दिलाई उक्त उद्गार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पं. श्रीप्रकाश शर्मा ने गांधी आश्रम पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। कांग्रेस ने इस आजादी की स्वर्ण जयंती मनाते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीकृष्ण शर्मा मामाजी के प्रतिनिधि शरद शर्मा एवं भारतीय सेना के पूर्व एनएसजी कमाण्डो बलवीर मिर्धा का शॉल और श्रीफल से सम्मान किया गया तथा लोह महिला इंदिरा गांधी के कुशल निर्देशन में देशहित में लिये बड़े निर्णयों को स्मरण किया गया और भारतीय सेना के शौर्य को सराहा गया। पं.श्रीप्रकाश ने कहा कि भारत सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर यह कार्यक्रम मनाना चाहिये था क्योंकि यह देश के गौरव का विषय था साथ ही जिलाध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा के जन्मदिन पर केक काटा गया ओर कांग्रेसजनों द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें शुभकामनाऐं और बधाईयां दीं और मिष्ठान वितरण किया।

इंदिरा गांधी के फौलादी नेतृत्व और विश्व की नं. वन सेना ने दिलाई बांगलादेश को आजादी : श्रीप्रकाश शर्मा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- प्रतिभाओं का सम्मान, स्वर्णिम भविष्य का आह्वान, पाल बघेल समाज ने किया समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान / Shivpuri News
- बगीचा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News
- बिजली बिभाग की लापरवाही: करंट लगने से दो गायों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News





Be First to Comment