-फिजिकल पुलिस ने धरपकड़ शुरु की सायबर सेल भी सक्रिय
शिवपुरी
शिवपुरी में फर्जी फेसबुक आईडी और अपने नाम से चलाई जा रही आईडी के माध्यम से लोगों का सार्वजनिक प्लेट फार्म पर आपत्तिजनक कमेंट और पोस्ट करने वाले 5 नामजद लोगों सहित अन्य के विरुद्घ पुलिस ने इन्फार्मेशन टेक्नॉलॉजी एक्ट 2000 की धारा 67 (ए) के तहत आपराधिक प्रकरण पंजीबद्घ कर लिया है। पुलिस कप्तान के निर्देश पर इस मामले में पुलिस ने कई आईडी जांच में ली हैं, जिनके यूआरएल नम्बर ट्रेस कर सायबर सेल को इनकी जांच के के लिए दे दिया है। आज पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और शासकीय कॉन्ट्रेक्टर अर्पित शर्मा की शिकायत पर से फिजिकल थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने जांच उपरांत सिद्घि विनायक अस्पताल के पूर्व कर्मचारी और वर्तमान में सिद्घिविनायक अस्पताल के डॉयरेक्टर के प्रदीप मेडिकल स्टोर्स पर कार्यरत कर्मचारी को यूआरएल आईडी सर्च के दौरान पकड़ा है। इसके मोबाईल डिवाइस में वे अभद्र कन्टेंट भी मिले हैं जिनकी शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने जिन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है उनमें शिवपुरी का सेवक, सच की आवाज फेसबुक एकाउंट, पवन धाकड़, मयंक धाकड़ और श्याम नारायण शर्मा को नामजद किया गया है जबकि कुछ एफबी एकाउण्ट यूआरएल नम्बर और अन्य तकनीकी आधार पर अब सायबर जांच को भेजे गए हैं। अर्पित शर्मा ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि उक्त लोगों ने अपनी और अन्य फेसबुक आईडी के माध्यम से फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट और कमेंट किए जिससे उन्हें मानसिक तौर पर पीड़ा हुई है। इंटरनेट फेस बुक को माध्यम बना इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से की जा रही आपत्तिजनक पोस्ट के स्क्रीन शॉट्स व अन्य सामग्री यूआरएल भी पुलिस को प्रेषित किए हैं। जिनके आधार पर पुलिस ने आईटी एक्ट 2000 की धारा 67 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस केस में यदि जांच के दौरान ये आईडी धारक फर्जी निकले तो इनके विरुद्घ और भी आपराधिक धाराओं में इजाफा हो सकता है।

फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले 5 पर मुकदमा दर्ज, कई बेनामी फेसबुक आईडी पुलिस की साईबर जांच में आई / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News





Be First to Comment