Press "Enter" to skip to content

ऑटो चालक ने पेश की ईमानदारी की मिशाल, यात्री की गुम हुई अंगूठी को लौटाया / Karera News

करैरा। खबर जिले के करैरा क्षेत्र से आ रही है। यहां ऑटो में सवार होकर बाजार जाने के लिए निकले दंपत्ति की अंगूठी गिर गई। यह अंगूठी ऑटो चालक को मिली। चालक ने ईमानदारी की मिशाल पेश करते हुए अंगूठी को वापस लौटा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार उपदेश बोहरे बीते रोज अपनी पत्नी के साथ बाजार जाने के लिए निकले। यहां उन्होंने शैलू खान का ऑटो किया और बाजार जाने लगे। इतने में उपदेश की पत्नी की अंगूठी गिर गई। उस समय अंगूठी गिरने का पता नहीं चला। जब घर वापस आए तो देखा कि अंगूठी अंगुली में नहीं है। जिस पर उपदेश ने ऑटो चालक को फोन लगाकर अंगूठी के बारे में पूछा। ऑटो चालक शैलू ने अंगूठी को खाेजा लेकिन वह नहीं मिली, लेकिन दो दिन बाद जब ऑटो की सफाई की तो उसमें अंगूठी निकल आई। जिस पर चालक ने उपदेश को फोन लगाकर अंगूठी लौटाकर ईमानदारी की मिशाल पेश की।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!