Press "Enter" to skip to content

सिंधिया छत्री पर मनाया गया 100वां छबीना समारोह / Shivpuri News

रंगारंग आतिशबाजी एवं मधुर संगीत तथा बांसुरी वादन ने बांधा समां

शिवपुरी। कैलाशवासी जीजा महाराज साहेब सिंधिया का 100वां छबीना समारोह उनकी 100वीं पुण्यतिथि(छबीना) उत्सव रविवार को छत्री परिसर में धूमधाम से मनाया गया।
आज से 100 साल पूर्व 8 अगस्त 1921 को कैलाशवासी जीजा महाराज छत्री ट्रस्ट की स्थापना की गई थी उसी वर्ष प्रथम छबीना समारोह हिंदू तिथि अनुसार भाद्रपद चतुर्दशी संवत 1978 को मनाया गया। जिसके तहत 19 सितंबर 2021 को छत्री ट्रस्ट को 100 वर्ष पूर्ण हो गए। परंपरागत रूप से चल रहे उक्त समारोह में हजारों लाखों अनाथ एवं गरीब वर्ग के लोगों को वस्त्र एवं अन्नदान कर लाभान्वित किया जाता रहा है।

यह कार्यक्रम सन् 1921 से लगातार यहां नित्य संगीत की परंपरा में ग्वालियर घराने का शास्त्रीय संगीत गजल भजन कव्वाली एवं कत्थक नृत्य तथा सूफी संगीत का आयोजन अनवरत जारी है। साथ ही छत्री परिसर में हिंदू, मुस्लिम एकता का बेहद अनूठा संगम मिलता है। यहां लगातार 100 वर्षों से प्रति शुक्रवार शहर काजी द्वारा मस्जिद में नवाज पढ़ी जाती है, वही मंदिर में सुबह घंटियों के मधुर स्वर और भजन कीर्तन जारी रहता है।

इसी तारतम्य में सिंधिया छत्री के 100 वर्ष पूर्ण होने पर प्रातः शिवलिंग अभिषेक के साथ कार्यक्रम का श्रीगणेश किया गया एवं प्रसिद्ध संगीतज्ञ पंडित आत्मानंद शर्मा एवं पंडित हेमंत शर्मा का क्लासिकल संगीत हुआ, फिर पंडित ओम प्रकाश शर्मा द्वारा भागवत पुराण वाचन के साथ वस्त्र अन्नदान  एवं भोजन प्रसादी वितरित की गई तथा शाम को भक्ति रस की गंगा में ग्वालियर सिंधिया महाराज के परंपरागत गुरु परम श्रद्धेय डोलीबुआ सच्चिदानंद नाथ महाराज की हरि कथा का आयोजन हुआ, फिर शास्त्रीय एवं सुगम संगीत में छत्री प्रबंधक श्री अशोक मोहिते द्वारा सुंदर रामधुन के साथ भजन गाकर भक्ति संगीत की शुरुआत की गई।

सुगम संगीत एवं क्लासिकल गीत में अंकित शर्मा, अपूर्वा सक्सेना, ईशान भार्गव, श्याम बाबू, कसेरा दिशानी उपाध्याय तथा तबला वादन में आदर्श भार्गव, पवन शर्मा एवं बांसुरी वादन में आत्मानंद अर्जुन शर्मा एवं गिटार वादन में राहुल शिवहरे ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां प्रदान कर श्रोता गणों को मंत्रमुग्ध कर दिया कार्यक्रम के अंत में जिला पुरातत्व एवं पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की ओर से मध्यप्रदेश राज्य सहकारी पर्यटन संघ के अध्यक्ष कुंवर अरविंद सिंह तोमर द्वारा समस्त सम्मानीय कलाकारों को माला पहनाकर छत्री परिवार की ओर से उनका सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर छत्री के प्रबंधक एवं कार्यक्रम के आयोजक श्री अशोक कुमार मोहिते पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, जिला पर्यटन संस्था के प्रबंधक श्री महेंद्र सिंह सुख सागर संदीप भोसले उदयविलास काजल सोनी प्रदीप सोनी पमपम सर सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित थी।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!