शिवपुरी। पत्नी शराब पीने पर बार-बार टोकती थी। मंगलवार को भी पत्नी ने शराब पीने को लेकर झगड़ा हो गया तो गुस्से में पति ने कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर तीन बार हमला किया जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद पति फरार हो गया।
शारदा आदिवासी की उसके पति चंगे उर्फ राजकुमार आदिवासी ने मंगलवार को हत्या कर दी। सूचना पर सुभाषपुरा पुलिस और शिवपुरी एसडीओपी अजय भार्गव मौके पर पहुंचे। पूछताछ में पता चला कि शारदा आदिवासी रक्षाबंधन पर अपने मायके मुड़खेड़ा गांव आ गई थी। यहीं पचावली गांव से पति चंग उर्फ राजकुमार आदिवासी भी आ गया थ ाऔर मजदूरी के बहाने ससुराल में ही रहने लगा। वह शराब पीने का आदी है। उसके आए दिन शराब पीने की वजह से शारदा अक्सर टोकती थी। इसी बात पर मंगलवार की शाम 4 बजे दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। गुस्से में राजकुमार ने पत्नी शारदा आदिवासी पर कुल्हाड़ी से गर्दन पर तीन बार हमला किया जिससे शारदा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद राजकुमार भाग गया।






Be First to Comment