शिवपुरी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश कुमार यादव मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे। यहां उन्होंने सहकारी संस्था टोडा पिछाेर की जांच करवाए जाने को लेकर आवेदन दिया। फौजी ने दिए आवेदन में बताया कि सहकारी संस्थाओं में भारी अनियमितताएं हैं जिसकी जांच विभाग द्वारा की जा रही है। करैरा विकासखंड क्षेत्र के तहत आने वाली सहकारी समिति टाडा पिछोर में भी भारी अनियमितताएं है। तत्कालीन कांग्रगेस सरकार के द्वारा जब किसानों की कर्ज माफी की गई थी तो उस समय सहकारी समिति टोडा पिछोर में किसानों के नाम फर्जी कर्ज निकालकर धोखाधड़ी की गई जिसकी शिकायत उस समय वरिष्ठ धिकारियों से की गई लेकिन न तो वरिष्ठ अधिकारियों के द्वज्ञरा उक्त संस्था की जांच करवाई गई और न ही अन्य किसी प्रकार की कोई कार्रवाई की गई जबकि मामले को लेकर किसानों के शपथ पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र वरिष्ठ अधिकारियों को दिए थे। सहकारी संस्था टोडा पिछाेर के द्वार किसानाें के कर्ज को बढ़ा-चढ़ाकर दर्शाया गया था जबकि किसानों के द्वारा इतना कर्ज सहकारी समिति से लिया ही नहीं था। अत: मामले की जांच करवाकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

पूर्व जिपं. सदस्य फौजी जनसुनवाई में पहुंचे, कहा टोडा पिछोर की सहकारी संस्था में जमकर चल रहा भ्रष्टाचार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment