Press "Enter" to skip to content

मां से हुआ झगड़ा तो बेटे ने पी लिया कीटनाशक / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के कमलागंज क्षेत्र में रहने वाले एक युवक साहिल पुत्र हरिओम निवासी कमलागंज ने सोमवार की सुबह मां की डांट से क्षुब्ध होकर कीड़े मारने की दवा पी ली। युवक को अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। युवक का कहना है कि मां कह रही थी कि तुम अब घर में नहीं रहोगे। यही कारण है कि उसने यह कदम उठाया।

बात नहीं मानता इसलिए डांटा था

साहिल को उसका भाई मोहित और छोटी बहन जिला अस्पताल लेकर आए। साहिल की बहन का कहना है कि भाई घर पर मां की बात नहीं मानता है, इसी बात पर दोनों के बीच सुबह झगड़ा हुआ और उसने कीड़े मारने की दवा पी ली।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!