Press "Enter" to skip to content

डीजे पर गाना बदलने को लेकर मारपीट, बचाने आए भाई की कर दी हत्या / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के टोडा पिछोर गांव में गणेश विसर्जन के दौरान रविवार की रात डीजे पर गाने को बदलवाने को लेकर ग्रामीणों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है।

आपस में झगड़ा करने लगे। इस दौरान एक ग्रामीण की मारपीट तक कर दी। जब पिट रहे भाई को बचाने उसका भाई पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट कर दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

19 सितंबर की रात साढ़े नौ बजे टोडा पिछोर गांव के ग्रामीण गणेश प्रतिमा को डीजे की धुन पर थिरकते हुए विसर्जन के लिए ले जा रहे थे। इस दौरान गांव के बृजमोहन जाटव ने डीजे पर बज रहे गाने को बदलने के लिए कहा। इस पर प्रकाश जाटव ने उसे गाना बदलवाने से रोकते हुए कहा कि जो गाना बज रहा है, उसे ही बजने दो। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद होने लगा और बृजमोहन ने प्रकाश जाटव की पिटाई शुरू कर दी। झगड़ा देख प्रकाश का भाई जिहान सिंह व पिता हरिदास उसे बचाने पहुंचे। इसी दौरान बृजमोहन के पक्ष के बाबूलाल जाटव व जीवन लाल भी वहां आ गए। इस दौरान बाबूलाल व जीवनलाल ने जिहान सिंह को पकड़ लिया व बृजमोहन ने जिहान को लात मारी जो उसके प्राइवेट पार्ट में लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को सोमवार सुबह मामले की शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं करैरा एसडीओपी जीडी शर्मा ने बताया कि गणेश विसर्जन के दौरान गांव में झगड़ा हुआ। इस झगड़े में एक ग्रामीण की मौत हुई है। हमने हत्या का प्रकरण दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!