Press "Enter" to skip to content

गांव के दबंग गांव की गरीब महिलाओं को बना रहे हवस का शिकार / Shivpuri News

शिवपुरी। करैरा क्षेत्र की रहने वाली दो महिलाओं ने मानव अधिकार आयोग के अधीक्षक को आवेदन देकर गांव के दबंग लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। महिलाओं ने बताया कि गांव के दबंग अपनी मनमानी करते हैं और आए दिन बुरी नियत से हमारा रास्ता रोक लेते हैं और गलत काम करने की कोशिश करते हैं। हमारा घर से बाहर निकलना दुष्वार हो गया है।

महिला ने बताया कि 15 सितंबर को शााम के समय जब वह अपनी बहन के साथ शौच के लिए जा रही थी तभी आरोपित महेंद्र और भूरा जो हमारे गांव के ही रहने वाले हैं पीछा करते हुए छेड़छाड़ करने लगे तथा अश्लील इशरे करने लगे और हाथ पकड़कर जमीन पर पटक दिया। इतने में मेरी बहन जो कि मेरे साथ गई थी बीच-बचाव करने का प्रयास किया तभी भूरा यादव ने सिर में जान से मारने की नियत से लुहांगी मार दी जिससे सिर, कमर व दाहिने हाथ में चोट आई हैं। शोच मचाने पर वहां अजीतसिंह यादव, करनसिंह यादव आ गए जिन्होंने बीच-बचाव किया। बाद में आरोपित ने धमकी दी कि थाने में शिकायत की तो जान से मार देंगे। इससे हम डर गए और थाने नहीं गए, लेकिन इसके बाद भी आरोपित लगातार पीछा कर छेड़छाड़ करते हैं तथा धमकाते हैं। हमारा घर से निकलना मुश्किल हो गया है। अत: मामले में मानव अधिकार आयोग को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग करते हैं।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!