Press "Enter" to skip to content

यूट्यूब पर ट्रैक्टर की वीडियो दिखाई और आदिवासियों से ठग लिए पौने दो लाख / Shivpuri News

👉सहरिया क्रांति ने पीडि़त आदिवासियों के लिए पुलिस अधीक्षक से की न्याय की माँग
👉अपने आप को आर्मी के जवान बताते हैं ठगी करने वाले
👉आर्मी के नाम से ट्रांसपोर्ट कम्पनी का भेज दिया फर्जी बिल

शिवपुरी जिले में कभी फायनेंस कम्पनियों तथा कभी सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन के माध्यम से आदिवासियों को ठगने का काम जोर शोर से जारी है मगर पुलिस इन ठग गिरोह तक पहुंचने में अभी भी नाकाम नजर आ रही है। सहरिया क्रांति संयोजक संजय बेचैन ने कई बार इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कार्यवाही की माँग की है। आज ऐसा ही मामला सुरवाया थाना क्षेत्रांंतर्गत ग्राम मोहम्मदपुर से सामने आया जहाँ आदिवासियों को डेढ़ लाख रुपए में ट्रेक्टर दिलवाने के नाम पर उनसे 1 लाख 76 हजार रुपए का ऑनलाइन फ्रॉड सामने आया है। गरीब आदिवासी इस ठग गिरोह के जाल में फंसकर अपनी पूरी गाढ़ी कमाई गवां चुके हैं जो उन्होंने कुछ लोगों से उधार ली थी। आदिवासियों के साथ ठगी करने वाले लोग खुद के सेना के जवान बता रहे हैं और उन्होंने कहा कि वे सेना में ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं, उनकी नौकरी लग गई है इस कारण वे कम कीमत में ट्रैक्टर को बेच रहे हैं। आज पीडि़त आादिवासियों ने इस पूरे मामले की सहरिया क्रांति संयोजक संजय बेचैन के माध्यम से जानकारी पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर को दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरवाया थाना अंतर्गत ग्राम मोहम्म्पुर निवाी ऋषि आदिवासी पुत्र मनफूल आदिवासी को यूट्यूब के माध्यम से एक लिंक प्राप्त हुई जिसमें मात्र 1 लाख 50 हजार में महिन्द्रा ट्रैक्टर मिलने की वीडियो दिखाई जा रही थी, इसी वीडियो के दौरान स्क्रीन पर एक नम्बर 7571087195 भी प्रदर्शित हो रहा था, इस नम्बर पर जब ऋषि आदिवासी ने कॉल किया तो उन्होंने बताया कि तुम्हें डेढ़ लाख में ट्रैक्टर मिल जाएगा, इसके लिए तुम्हें बुकिंग के तौर पर 5100 रुपए जमा करने होंगे। फोन पर बात करने वाले ने अपना नाम बलवीर बताया और कहा कि हम फौज में हैं और हम सेना की कैन्टीन का संचालन करते हैं हमारी नौकरी सेना में लग गई अब हम ट्रैक्टर बेच रहे हैं।

तुम्हें मात्र डेढ़ लाख रुपए में महिन्द्रा 575 ट्रैक्टर मिल जाएगा, इसके बाद बलवीर ने प्रार्थी के व्हाट्सअप पर एक बिल भी भेजा जिसमें वाहन बेचने वाले का नाम एवं वाहन खरीदने वाला का नाम के साथ साथ पूरा विवरण में रकम कितनी जमा करनी हैए सब ब्यौरा लिखा हुआ था। इसके बाद ऋषि आदिवासी ने अपने भाई देवीसिंह के मोबाइल से फोन के द्वारा बलबीर को 5100 रुपए भेज दिए है इसके बाद 21999, 25000, 17000, 20000, 10200, 1000, 1000, 22000, 9500, 9500 रुपए बलवीर के मोबाइल नम्बर 9127542524 और खाता नम्बर 10075680777 में पैसे भेजें। ऋषि आदिवासी और उसके भाई से 1 लाख 76 हजार 800 रुपए जमा कराने के बाद भी जब उन्हें ट्रेक्टर नहीं मिला तो उन्होंनें बोला कि अब 35 हजार रुपए और डाल तो इसके बाद भी ही उन्हें ट्रैक्टर की होम डिलेवरी देंगे। जब इन्होंने 35 हजार रुपए नहीं दिए तो ठग गिरोह ने इन ट्रैक्टर देने से मना कर दिया और पैसे वापस मांगने पर भी 11 हजार और जमा कराने की बात कही। ये लोग अपने आपको आर्मी के लोग बताते हैं और कहते हैं हम जयपुर के रहने वाले हैं और हमारा आर्मी ट्रांसपोर्ट का काम है। आदिवासियों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे आवेदन के माध्यम से बताया कि इन्हें 8808736532, 7571087195 इन नम्बरों पर भी बात हुई इसी नम्बर से इन्होंने लोगों ने अपने आधार कार्ड, फोटो जिसमें आर्मी के डे्रस पहने हुए फोटो भी भेजे। पीडि़त आदिवासियों की ओर से सहरिया क्रांति संयोजक संजय बेचैन ने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि सायबर सेल के माध्यम से इन आदिवासियों के साथ ठगी करने वाले गिरोह पर कड़ी कार्यवाही की जाए।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!