Press "Enter" to skip to content

पेन को आधार से लिंक कराने की डेडलाइन फिर बढ़ी, जानिए कब है आखिरी तारीख / Shivpuri News

शिवपुरी। केंद्र सरकार ने लोगों को राहत देते हुए एक बार पैन कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक करवाने की समय सीमा आगे बढ़ा दी है. इससे पहले इन्हें आपस में लिंक करवाने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2021 थी.

केंद्र सरकार ने देश के दो सबसे जरूरी दस्तावेजों आधार कार्ड (Aadhar Card) और पैन कार्ड (PAN Card) को आपस लिंक कराने की लास्ट डेट को एक बार फिर से आगे बढ़ा दिया है. इसकी डेडलाइन छह महीने तक बढ़ाई गई है. अब आप 31 मार्च 2022 तक इन दोनों अहम डॉक्यूमेंट्स को एक दूसरे के साथ लिंक करवा सकते हैं. इससे पहले इसकी डेडलाइन 30 सितंबर 2021 को खत्म हो रही थी.

31 मार्च 2022 है डेडलाइन
इसकी डेडलाइन बढ़ाने के साथ ही आयकर कानून के तहत जुर्माना प्रक्रिया पूरी करने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर भी 31 मार्च 2022 कर दिया गया है. केंद्र सरकार ने बेनामी संपत्तियों के लेनदेन पर सक्षम प्राधिकार द्वारा नोटिस जारी करने और आदेश पारित करने की आखिरी तारिख भी बढ़ा दी गई है. हालांकि किसी भी असुविधा से बचने के लिए जल्द से जल्द इन दोनों डॉक्यूमेंट्स को आपस में लिंक करवा लेना चाहिए.

आ सकती हैं ये मुश्किलें
अगर अभीतक आपने अपने Pan को Aadhar  से नहीं लिंक करया है तो आपको काफी परेशानियां हो सकती हैं. इनकम टैक्स ऐक्ट की धारा 139AA तहत आपका पैन आधार से नहीं लिंक होने पर आपके पैन कार्ड को इनवैलिड माना जाएगा. इसके अलावा लिंक नहीं होने पर आप अपना ITR फाइल भी नहीं कर पाएंगे. आपका टैक्स रिफंड भी फंस सकता है. अगर आप इनसब परेशानियों से बचाना चाहते हैं तो तुरंत अपने पैन को आधार से लिंक करें.

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!