Press "Enter" to skip to content

वन रक्षक ही बने भक्षक, जंगल की जमीन को बनाया चारागाह, पत्थर से लेकर रेत का करा रहे खनन / Shivpuri News

िशवपुरी। कहते हैं जब रक्षक ही भक्षक वन जाएं तो वनों की रक्षा कैसे संभव है। ऐसा ही एक मामला बड़ागांव बीट का आया है। यहां वन के रक्षकों ने ही वन की जमीन पर खड़े हरे-भरे पेड़ों को कटवा दिया और पत्थर से लेकर रेत का जमकर खनन करवाया जा रहा है। चंद पैसों के लालच में बेशकीमती वन भूमि को सपाट मैदान बना दिया और इन मैदानों पर दबंग लोगों का कब्जा कर दिया। यह दबंग लोग खेती से लेकर जानवरों का चरा इस वन भूमि पर उगा रहे हैं, लेकिन वन विभाग के आला अधिकारी कमीशन की पट्टी बांधकर सोए हुए हैं।

बड़ागांव बीट के प्रभारी व गार्डों द्वारा वन विभाग की भूमि को चरागाह बना दिया है और जानवरों के मालिकों से अवैध वसूली की जा रही है। इतना ही नहीं प्लांटेशन की बाउंड्रीवॉल के पत्थरों को भी बेचकर प्लां प्लांटेशन को उजाड़ दिया गया है। मामले को लेकर आशुतोष भार्गव निवासी सदर बाजार टेकरी ने एक आवेदन वनपरिक्षेत्राधिकारी को देकर कार्रवाई की मांग की है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!