Press "Enter" to skip to content

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत साईकिल रैली 22, 23 एवं 24 सितम्बर को शिवपुरी में / Shivpuri News

शिवपुरी। भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसके अंतर्गत केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (गृह मंत्रालय) द्वारा साईकिल रैली का शुभारंभ 04 सितम्बर को यरवदा जेल पुणे, महाराष्ट्र से हो चुका है। उक्त साईकिल रैली 22, 23 एवं 24 सितम्बर को शिवपुरी में आएगी और स्वतंत्रता सेनानी तात्याटोपे शहीद स्थल से होते हुए लगभग 1703 किमी की दूरी तय करके 02 अक्टूबर (गांधी जयंती) को राजघाट, नई दिल्ली पहुंचेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 सितम्बर को प्रातः 07 बजे साईकिल रैली केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई लाइन एनएफएल विजयपुर गुना से कोलारस पब्लिक स्कूल, कोलारस जिला शिवपुरी के लिए रवाना होगी। साईकिल रैली को कार्यकारी निदेशक एनएफएल विजयपुर द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जायेगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सदस्य, डीपीएस पब्लिक स्कूल के अध्यापक एवं बच्चे और एनएफएल प्रबंधन के अधिकारीगण सम्मिलित होंगें।

23 सितम्बर को प्रातः 09 बजे साईकिल रैली कोलारस पब्लिक स्कूल, तहसील कोलारस से शिवपुरी शहर के लिए रवाना होगी।

24 सितम्बर को समय लगभग 09 बजे साईकिल रैली अमर शहीद तात्या टोपे स्थल, शिवपुरी से मोहना, ग्वालियर के लिए रवाना होगी। इस कार्यक्रम में अमर शहीद तात्याटोपे के वंशज श्री सुभाष तोपे को विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है जिनका सम्मान मुख्य अतिथि डॉ. श्री कृष्णपाल सिंह यादव द्वारा किया जायेगा।

उक्त समस्त कार्यक्रम सोनू सिंह सिकरवार, उपकमाण्डेन्ट केऔसुब एनएफएल विजयपुर की देखरेख में किए जाएगें।

साईकिल रैली के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (गृह मंत्रालय) के राजगुरू नगर, महाराष्ट्र (स्वतंत्रता सेनानी राजगुरु का जन्मस्थल), भावरा, मध्यप्रदेश (स्वतंत्रता सेनानी चन्द्रशेखर आजाद का जन्मस्थल) एवं शिवपुरी, मध्यप्रदेश (स्वतंत्रता सेनानी तात्याटोपे का शहीद स्थल) से होते हुए लगभग 1703 किमी की दूरी तय करके 02 अक्टूबर ( गांधी जयंती) को राजघाट, नई दिल्ली पहुंचेंगे।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!