Press "Enter" to skip to content

बच्चों व वृद्धजनों का आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो इनसे करें संपर्क / Shivpuri News

शिवपुरी। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्वारा आयुष्मान भारत निरामयम योजना के अंतर्गत् 0 से 5 वर्ष के बच्चे एवं बृद्धजन (जिनके अंगूठा निशानी नहीं आते है) के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु जिला समन्वयक आयुष्मान एवं आयुष्मान मित्रों को प्रभारी बनाया गया है।

उक्त आयुष्मान मित्र बच्चों के आयुष्मान कार्ड तैयार करने हेतु व्हाटसअप के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र, समग्र परिवार आईडी, बच्चे का पासपोर्ट फोटो एवं पिता/पालक का मोबाइल नंम्बर तथा वृद्धों के आयुष्मान कार्ड के लिए वोटरकार्ड/बैंक पासबुक के साथ समग्र परिवार आईडी एवं पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ आधारकार्ड प्राप्त कर आयुष्मान कार्ड तैयार कर एवं व्हाटसअप के माध्यम से भी संबंधित को उपलब्ध कराए जाएगें।

संपूर्ण जिला शिवपुरी एवं जनपद पंचयत शिवपुरी (ग्रामीण) के लिए जिला समन्वयक आयुष्मान श्री दीपक कुशवाह को प्रभारी बनाया गया है। जबकि नियुक्त आयुष्मान मित्रों में जनपद पंचायत बदरवास एवं नगर परिषद बदरवास एवं रन्नौद के लिए आयुष्मान मित्र सैयद हैदर अली, जनपद पंचायत कोलारस, नगर परिषद कोलारस के लिए प्रदीप रघुवंशी, जनपद पंचायत नरवर नगर परिषद नरवर एवं मगरौनी के लिए पूजा बंशोरे, जनपद पंचायत पोहरी, नगर परिषद पोहरी एवं बैराड़ के लिए मनोज मांझी, जनपद पंचायत करैरा, नगर परिषद करैरा के लिए राहुल दीक्षित आयुष्मान, जनपद पंचायत खनियांधाना, नगर परिषद खनियांधाना के लिए गिरीश सूर्येश, जनपद पंचायत पिछोर, नगर परिषद पिछोर के लिए फरानउद्वीन काजी को प्रभारी बनाया गया है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!