शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 01 जून 2021 से अभीतक 1206.48 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 722.14 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 822.4 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 1333 मि.मी., बैराड़ में 1341.20 मि.मी., पोहरी में 1433 मि.मी., नरवर में 1255 मि.मी., करैरा में 940 मि.मी., पिछोर में 1005.10 मि.मी., कोलारस में 1255 मि.मी., बदरवास में 1165 मि.मी. एवं खनियाधाना में 1131 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।






Be First to Comment