शिवपुरी। राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर फाउंडेशन द्वारा आयोजित नि:शुल्क सिलाई एवं मेहंदी प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ करते हुए पंडित श्री प्रकाश शर्मा जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए मेहंदी एवं सिलाई का प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर फाउंडेशन द्वारा की गई पहल सराहनीय है। महिलाएं अच्छी ट्रेनिंग लेकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। जानकी सेना संगठन की अध्यक्ष रंजना पचोरी ने बताया कि महिलाओं को एकाग्र होकर इस शिविर का लाभ उठाकर अपना रोजगार प्रारम्भ कर सकती हैं। रवि राठौर, सरोज जैन, मोहित अग्रवाल, ने भी महिलाओं को प्रशिक्षण में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करनी की सीख दी। मोहित अग्रवाल ने बताया कि जो भी महिला अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी उसे जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से एक सिलाई मशीन भेट की जाएगी। कुमारी शिवानी राठौर जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीवीर दुर्गादास राठौर फाउंडेशन के अंतर्गत शिवपुरी शहर की महिलाओं के लिए नि:शुल्क सिलाई एवं मेहंदी प्रशिक्षण केंद्र चलाया जा रहा है। इस नि:शुल्क सिलाई एवं मेहंदी प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से शिवानी राठौर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहती हैं। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंडित श्री प्रकाश शर्मा, जानकी सेना संगठन की अध्यक्ष रंजना पचोरी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, राठौर समाज सेवी संस्थान के अध्यक्ष रवि राठौर, सरोज जैन, लक्ष्मी गर्ग, सिलाई प्रशिक्षिका पूनम बाथम मेहदी प्रशिक्षिका हिमांशी जैन, अमन राठौर, सुनीता राठौर,शशि राठौर पूजा राठौर, राज राठौर, मोहिनी, फिजा खांन, माया जाटव, आदि उपस्थित रहीं।

मेहंदी एवं सिलाई प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं: पंडित श्री प्रकाश शर्मा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment