Press "Enter" to skip to content

नेशनल लोक अदालत में 2005 प्रकरणों का हुआ निराकरण / Shivpuri News

शिवपुरी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार गत दिवस नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में कुल 2005 प्रकरणों का निराकरण कर 6 करोड़ 73 लाख 36 हजार 693 रूपए का सेटलमेंट राशि वसूली की कार्यवाही की गई।

जिला न्यायालय शिवपुरी में प्रधान जिला न्यायाधीश विनोद कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया।

नेशनल लोक अदालत में कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए वैक्सीनेशन कराने स्टॉल अलग से स्थापित किया गया जहां 89 लोगों का टीकाकरण कराया गया।

नेशनल लोक अदालत में पैरालिंटिगेशन के प्राप्त प्रकरणों में अधिनियम 138 के 1155 प्रकरणों में से 149 प्रकरणों का निराकरण कर 15 लाख 73 हजार रूपए की सेटलमेंट राशि बसूलकर 298 लोगों को लाभ दिया गया। बैंक अथवा मनी रिकवरी के 9283 प्रकरणों में से 67 प्रकरणो का निराकरण कर 44 लाख 50 हजार 974 रूपए की सेटलमेंट राशि वसूली की कार्यवाही की गई। विद्युत के 688 प्रकरणों में से 628 प्रकरणों का निराकरण कर 49 लाख 62 हजार 243 रूपए की सेटलमेंट राशि बसूलकर 628 लोगों को लाभ दिया गया। जल के 238 प्रकरणों में 83 प्रकरणों का निराकरण कर 6 लाख 27 हजार 232 रूपए की सेटलमेंट राशि बसूलकर 93 लोगों को लाभ दिया गया। अन्य सिविल के 76 प्रकरणों में 9 लाख 94 हजार 72 की सेटलमेंट राशि बसूलकर 76 लोगों को लाभ दिया गया।

इसी प्रकार लंबित प्रकरणों में एमएसीटी के 328 प्रकरणों में 44 प्रकरणों का निराकरण कर 1 करोड 26 लाख 87 हजार रूपए की सेटलमेंट राशि बसूलकर 44 लोगों को लाभ दिया गया। अधिनियम 138 के 874 प्रकरणों में से 225 प्रकरणों का निराकरण कर 3 करोड़ 20 लाख 13 हजार 261 रूपए की सेटलमेंट राशि बसूलकर 169 लोगों को लाभ दिया गया। 921 आपराधिक प्रकरणों में से 377 प्रकरणों का निराकरण कर 12 लाख 95 हजार रूपए की सेटलमेंट राशि बसूलकर 1034 लोगों को लाभ दिया गया। वैवाहिक विवाद के 104 प्रकरणों में 60 प्रकरणों का निराकरण कर 120 लोगों का लाभ दिया गया। सिविल के 297 प्रकरणों में 43 प्रकरणों का निराकरण कर 10 लाख 33 हजार 195 प्रकरणों का निराकरण किया गया। विद्युत के 500 प्रकरणों में से 241 प्रकरणों का निराकरण कर 64 लाख 18 हजार 716 रूपए की सेटलमेंट राशि बसूलकर 283 लोगों को लाभ दिया गया। राजस्व के 15 प्रकरणों में से 10 प्रकरणों का निराकरण कर 12 लाख 82 हजार रूपए की सेटलमेंट राशि बसूलकर 38 लोगों को लाभ दिया गया। जबकि अन्य 11 प्रकरणों में से 2 प्रकरणों का निराकरण कर 6 लोगों को लाभ दिया गया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!