शिवपुरी। शहर सहित जिले भर के मधुमेह, हृदय एवं चर्म रोग से ग्रसित मरीजों के लिए सेवाभावी चिकित्सकों के द्वारा आज 12 सितम्बर को स्थानीय आर.आर.मेडीकोज राजेश्वरी रोड़ शिवपुरी प्रात: 10 बजे से 2 बजे तक नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यहां जानकारी देते हुए चिकित्सक चर्मरोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ.आनन्द राहुरीकर ने बताया कि शहरवासियों के लिए सेवा भाव स्वरूप श्रीगणेश महोत्सव के उपलक्ष्य में आमजन की सेवा हेतु नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आज 12 सितम्बर रविवार को राजेश्वरी रोड़ स्थित आर.आर.मेडीकोज पर प्रात: 10 बजे से 2 बजे तक किया जा रहा है जिसमें विशेषज्ञ मधुमेह, हृयद रोग चिकित्सक डॉ.प्रदीप दोहरे भी अपनी सेवाऐं देंगें साथ ही स्वयं भी चर्म रोग चिकित्सक होने के चलते चर्म रोग से ग्रसित मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित उपचार किया जाएगा। आमजन से अपील की गई है कि वह इस नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श शिविर में आकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाऐं।

मधुमेह, ह्दय रोग व चर्म रोगियों के लिए नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श शिविर कल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment