शिवपुरी। जिला अस्पताल में कभी डॉक्टर तो कभी नर्स की असंवेदनशीलता के किस्से रोज सामने आते रहते हैं। वहीं अब बाबू की असंवेदनशीलता का माला सामने आया है। एक आदिवासी युवक का शव भिजवाने के लिए बाबू ने डीजल की मांग रख दी। लेकिन मृतक के परिजनों ने कांग्रेस के पिछोर विधायक को फोन लगा दिया। विधाायक ने अपनी तरफ से डीजल डलवाने की बात कही तो बाबू को गलती का अहसास हुआ और शव ले जाने के लिए गाड़ी भिजवा दी। दरअसल सड़क हादसे में घायल आदिवासी युवक हरनारायण पुत्र प्रकाश आदिवासी निवासी बरबटपुरा तहसील खनियाधाना ने अस्पताल की चौखट पर दम तोड़ दिया था। रिकार्ड में दर्ज नहीं हो पाने की वजह से बाबू मोहन ने शव घर भिजवाने के लिए गाड़ी देने से इंकार कर दिया। यहां बता दें कि हरनारायण अपनी तीन साथी काशीराम, ओमकार आदिवासी के साथ भंडारे में जा रहे थे तभी मंगलवार की शाम अचरौनी पेट्रोल पंप के पास लोडिंग पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में हरनारायण की मौत हो गई।

अस्पताल के बाबू की असंवेदनशीलता, युवक का शव भिजवाने मांगा डीजल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment