Press "Enter" to skip to content

परिजन सोच रहे बेटा रिश्तेदारी में गया है, उधर किसी ने पत्थर से कुचलकर कर दी हत्या / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर बामौरकला क्षेत्र से आ रही है। यहां राजघाट नहर के किनारे एक युवक की सिर कुचली लाश मिली है। वहीं मृतक के परिजन यह सोचते रहे कि उनका पुत्र रिश्तेदारी में गया है लेकिन जब उनको घटना की सूचना मिली तो वह अपनी सुध-बुध खो बैठे।

परिजनों के मुताबिक बलीसिंह 25 वर्ष पुत्र स्व. भगवानसिंह यादव मंगलवार को घर से निकला था लेकिन देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने सोचा कि वह अपनी रिश्तेदारी में चला गया होगा इसलिए उसकी खोजबीन नहीं की। बुधवार की सुबह 10 बजे राजघाट की मुख्य नहर के किनारे बलीसिंह की लाश को ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना बामौरकला थाने में दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची यहां घटना स्थल का मौका-मुआयना किया तो पता चला कि बलीसिंह यादव को समीप चट्टान से कुचलने की आशंका है क्योंकि चट्टान पर खून लगा हुआ है और मृतक का चेहरा तक पिचक गया है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या करने वाले दो से अधिक हो सकते हैं।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!