शिवपुरी। कहते हैं मन में जज्बा और कुछ करने का जुनून सिर पर सवार हो तो फिर दुनिया की हर मंजिल छोटी लगने लगती है ऐसा ही एक साहस दिखाया है हिमाचल प्रदेश के नवयुवक 23 वर्षीय हितेश सोनी ने, जो हिमाचल प्रदेश से पैदल चलकर कन्याकुमारी जाने का प्रण लेकर चला है और उसने यह प्रण 100 दिन में पूरा करने का भी मन में ठाना है। हितेश पिछले 41 दिन से लगातार चलकर विगत दिवस शिवपुरी पहुंचा वहां पहुंचने पर जहां एक निजी होटल में उसके सोशल साइट से फ्रेंड बने सत्यम शर्मा ने उनके ठहरने की व्यवस्था कराई जहां पर सुबह से शाम तक मिलने वालों की भीड़ लगी रही। हितेश के चाहने वालों की दीवानगी इसी बात से देखी जा सकती है कि शिवपुरी से 50 किलोमीटर दूर करैरा के पास से पैदल चलकर आयुष नाम का युवक जो हितेश को अपना आदर्श मानता है उससे मिलने पहुंचा और उसके साथ पदयात्रा करने हेतु आग्रह किया लेकिन हितेश ने इस हेतु मना कर दिया आयुष शिवपुरी में प्रवेश करते ही हितेश के साथ पदयात्रा करते हुए अस्पताल चौराहे पर स्थित होटल पर पहुंचा जहां पर सोशल साइट के माध्यम से बहुत कम समय में अपनी फॉलोअर्स लिस्ट बढ़ाने वाले हितेश के चाहने वालों की लाइन लगी रही। हितेश को उपहार स्वरूप कुछ ना कुछ अपने साथ लेकर आ रहे थे और सभी के आग्रह पर हितेश ने शिवपुरी में दो दिन बिताने का अपना मन भी बनाया है। इस दौरान वह कुछ बेहतरीन आर्किटेक्चर वाले स्मारक या प्राकृतिक स्थलो को देखना चाहता है।

हिमाचल प्रदेश से पैदल चलकर 41 दिन में शिवपुरी पहुंचा हितेश 100 दिन में कन्याकुमारी पहुंचने का लक्ष्य, शिवपुरी में अपने फेसबुक फ्रेंड के यहां रूका / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- नाबालिगों के हाथ में बाइक बनी मौत का कारण, यातायात पुलिस ने अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ / Shivpuri News
- हत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri Newsहत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News

- पटोर तोड़कर मारपीट और पथराव का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- मानसिक रूप से अस्वस्थ पत्नी लापता, पति ने एसपी से लगाई तलाश की गुहार / Shivpuri News
- फार्म हाउस पर हमला कर मारपीट और मंगलसूत्र लूटने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार / Shivpuri News




Be First to Comment