Press "Enter" to skip to content

वात्सल्य समूह शिवपुरी द्वारा सामूहिक रुप से मनाया शिक्षक दिवस / Shivpuri News

शिवपुरी। समाजसेवी संस्था वात्सल्य समूह शिवपुरी द्वारा आज शिक्षक दिवस के उपलक्ष में होटल ps रेजीडेंसी में बैठक कर सामूहिक शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वात्सल्य समूह के अध्यक्ष दिनेश जैन महासचिव संजीव जैन ने बताया कि वात्सल्य समूह की मासिक बैठक का शुभारंभ में वात्सल्य समूह शिवपुरी के संस्थापक अध्यक्ष पवन जैन, संस्थापक सचिव अजय जैन, पूर्व अध्यक्ष डाॅ. दिलीप जैन, अध्यक्ष दिनेश जैन, महासचिव संजीव जैन, कोषाध्यक्ष संजय जैन मंच पर उपस्थित थे।

बैठक का शुभारम्भ भगवान महावीर स्वामी की प्रार्थना से किया गया। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ शिक्षक अजय जैन,रिषभ जैन जगदीश प्रसाद जैन, कोमल प्रसाद जैन, संजीव जैन संचालक कैपिटल अकेड़मी मनीष जैन, कल्याण जैन सहित सभी शिक्षको द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने अपने अनुभवो के साथ अपना अपना वाक्तव दिया गया वात्सल्य समूह शिवपुरी द्वारा सामूहिक रुप से में सभी शिक्षकों को माल्यार्पण कर शाल श्रीफल के द्वारा सम्मानित किया गया इस अवसर पर वात्सल्य समूह शिवपुरी के मनीष जैन जुली, मंत्रकुमार जैन, मनीष जैन, अभिनंदन जैन, पंकज जैन, राजेन्द्र जैन, रविकांत जैन राकेश जैन राज गिफ्ट, सुमित जैन सहित सभी सदस्य उपस्थित थे।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!