शिवपुरी। खबर करैरा थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां आने वाले ग्राम धंधेरा में एक बुजुर्ग की आधा दर्जन लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी। मृतक के पुत्र ने बताया कि उनकी गांव के लोगों से रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते पिछले कई दिनों से विवाद चला आ रहा था। बुधवार की रात जब वह अपने घर पर थे तभी दो बाइकों पर करीब आधा दर्जन लोग हथियारों से लैस होकर आए और अंधा-धुंध फायरिंग कर दी। घटना में बाकी सदस्य तो बच गए लेकिन उनके पिता मुन्ना यादव के दो गोली लग गई। गंभीर अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। मामले को लेकर आधा दर्जन लोगों पर केस दर्ज करवाया गया है।

घर बैठे बुजुर्ग की फायरिंग कर हत्या, आरोपित फरार / Karera News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment