Press "Enter" to skip to content

प्रांतीय वेशभूषा के रूप में आयोजित हुई फैंसी डे्रस प्रतियोगिता / Shivpuri News

भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी द्वारा संस्कृति सप्ताह के तहत प्रतिभागी हुए शामिल

शिवपुरी-भारतीय संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के द्वारा संस्कृति सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में भाविप शाखा शिवपुरी की अध्यक्ष श्रीमती अनीता सिंह व महिला संयोजिका श्रीमती दीपिका सक्सैना ने संयुक्त रूप से बताया कि संस्कृति सप्ताह के तहत ऑनलाईन फैंसी डे्रस प्रांतीय वेशभूषा के रूप में आयेाजित की गई जिसमें अलग-अलग प्रांत की फैंसी ड्रेस में प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान आयोजित हृुई इस प्रतियोगिता में महिलाओं ने आकर्षक सजावट के साथ अपनी प्रस्तुति दी जिसमें इस डे्रस के माध्यम से एक ओर जहां भारतीय संस्कृति की छठा प्रतिभागियों ने बिखेरी तो वहीं इस प्रांतीय वेशभूषा प्रतियोगिता के माध्यम से अनेकता में एकता का संदेश भी दिया गया।

 

इस प्रतियोगिता में करीब 40 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें ऑनलाईन हुई इस प्रांतीय वेशभूषाण प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा भी की गई। यहां प्रतियोगी परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी की अध्यक्ष श्रीमती अनीता सिंह, सचिव गणेश धाकड़ व कोषाध्यक्ष राजकुमार बिन्दल सहित महिला संयोजिका श्रीमती दीपिका सक्सैना ने बताया कि प्रांतीय वेशभूषा में शामिली फैंसी डे्रस प्रतियोगिता के विजेताओं में प्रथम स्थान मंजू अरोरा, द्वितीय स्थान  साधना गोयल व तृतीय स्थान रीना गुप्ता ने प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को उनके विजयी होने पर बधाई दी गई साथ ही आगामी संस्कृति सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम भजन प्रतियोगिता के बारे में भी जानकारी दी गई ताकि आने वाले कार्यक्रम में भी संस्था की महिला पदाधिकारी व सदस्यगण अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!