Press "Enter" to skip to content

लव जिहादियों के विरोध में हिन्दू जागरण मंच का विरोध प्रदर्शन, गृहमंत्री के नाम थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News

पिछोर।हाल ही में पिछोर में कोचिंग के नाम पर शब्बर खान नाम के युवक द्वारा हिन्दू लड़कियों से मुस्लिम लड़कों की फ्रैंडशिप लव जिहाद को फ़ैलाने का मामला सामने आया है साथ ही इसी विषय पर पिछोर एक युवक के साथ शब्बर खान और उसके साथियों ने मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया।

जानकारी के अनुसार पिछोर निवासी शब्बर खान कोचिंग संचालित करता है जिसमें हिन्दू लड़कियों की मुस्लिम लड़कों से मोबाइल पर बातचीत कराकर फ्रैंडशिप कराना और मुलाकात कराने का मामला सामने आया और साथ ही इसी पक्ष में रोहित पाराशर के साथ शब्बर खान और उसके साथियों ने मारपीट करदी जिससे रोहित पाराशर घायल हो गया और झांसी चिकित्सालय में उसका इलाज कराया जा रहा है

इसके विरोध में आज हिन्दू जागरण मंच के वैनर तले करीब दो सैकड़ा से अधिक युवाओं ने हिन्दू जागरण मंच जिला अध्यक्ष विनय मिश्रा और थाना इकाई अध्यक्ष रूपेश रहौरा के नेतृत्व में विरोध दर्ज कराते हुए पैदल मार्च करके पिछोर थाना पहुंचकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के नाम ज्ञापन सौंपा। हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष साकेत पुरोहित ने बताया कि हमने गृहमंत्री से आरोपियों पर कछड़ी कार्यवाही करने और छोटी छोटी धाराओं की जगह सही धाराएं बढ़ाने और हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इस अवसर पर संगठन के जिला उपाध्यक्ष कीर्ति सिंह ठाकुर, सुशील शर्मा, जिला महामंत्री अविनेश भार्गव, मीडिया प्रभारी निशीकांत दुवै, खनियाधाना इकाई से चन्द्रशेखर पुरोहित, अजय झां, उमेश नामदेव, भौती थाना इकाई अध्यक्ष शिवम गुप्ता, अनिल झां सहित अनेक संख्या में हिन्दू जागरण मंच के साथी उपस्थित रहे।

 

संघ ने बनाई दूरी

इस पूरे मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछोर के किसी भी पदाधिकारी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और न ही इस आंदोलन में संघ के किसी पदाधिकारी की सहभागिता नजर आई।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!