Press "Enter" to skip to content

साहब…! हत्या के आरोपित अब भी खुलेआम घूम रहे, दे रहे जान से मारने की धमकी / Shivpuri News

 

शिवपुरी। सुखवीरसिंह गुर्जर ने बताया कि वह ग्राम नयाखेड़ा चौकी अमोलपठा तह. करैरा का निवासी है। 11 जून को सुबह 9:45 बजे जब वह अपने घर के सामने खड़ा हुआ था तभी राजू गुर्जर ट्रेक्टर लेकर आया और उसका कीचड़ मेरे ऊपर आकर गिरा। मैंने राजू गुर्जर से कहा कि ट्रेक्टर देखकर चलाया करो। इसी बात पर से राजू गुर्जर गाली-गलौंज करने लगा और ट्रेक्टर पर बैठे लाखन, राजू, उम्मेद, राजवीर, रामhवर, रामहेत, लोकेंद्र एवं गोपाल गुर्जर, छत्रपाल गुर्जर आए और मारपीट करने लगे। इसी बीच बचाव करने आए ताउ उत्तमसिंह गुर्जर की मारपीट कर दी जिससे उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया लेकिन आरोपितों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। मामले को लेकर आज एसपी को ज्ञापन दिया और आरोपितों को गिरफ्तार करने की बात कही।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!