शिवपुरी। खबर देहात थाना क्षेत्र से आ रही है यहां एक युवक की बाइक चोर चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मो. शरीफ निवासी जवाहर कॉलोनी शिवपुरी अपनी बाइक से सुभाषपार्क गया हुआ था जहां उसने बाइक को ताला लगाकर रख दिया। जब वह वापस आया तो देखा कि बाइक रखे हुए स्थान पर नहीं थी जिस पर उसने आसपास पूछताछ की लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद वह थाने गया और मामले में केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment