Press "Enter" to skip to content

उड़ता शिवपुरी : हर तरह का नशा उपलब्ध, अब मुंबई में पकड़ी 2 करोड़ की हेरोइन, डीआरआई टीम ने कोलारस से दो को उठाया / Shivpuri News

शिवपुरी। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने चार-पांच दिन से जारी छापामारी कार्रवाई के बीच सोमवार की देर रात दो करोड़ कीमत की 294 किलोग्राम हेरोइन के मामले में दो लोगों को कोलारस से गिरफ्तार कियाा है। इस पूरे मामले में प्रशासन से लेकर पुलिस को भनक तक नहीं लगने दी। मुंबई के एयरपोर्ट से हेरोइन बरामद मामले में खुफिया निदेशालय को संदेह था। टीम भेजकर शिवपुरी जिले के कोलारस में राई रोड स्थित इस गोदाम से जिप्सम के कट्‌टे छान मारे।

जानकारी के अनुसार मुंबई के नहावा सेवा पोर्ट से लगभग 2 हजार करोड़ कीमत की 294 किलोग्राम हेरोइन जब्त करने के मामले में राजस्व खुफिया निदेशालय ने मप्र के शिवपुरी जिले के कोलारस में स्थित एक गोदाम से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीआरआई ने सीमा शुल्क के साथ समन्वय में ईरान के माध्यम से अफगानिस्तान से तरनतारन स्थित फर्म मेसर्स संधू एक्सपोर्ट द्वारा आयात किए गए दो कंटेनरों की जांच की थी। जिन कंटेनरों को अर्ध-संशाधित तालक पत्थरों के कार्गो के रूप में घोषित किया था, उनमें 700 बारदाना था।

इन बोरियों में से छह (प्रत्येक कंटेनर से तीन) में थोड़ी खुरदरी बनावट का एक सफेद रंग का सफेद पदार्थ था। बारीकी से जांच करने पर इन छह बोरियों में 293.81 किलो हेरोइन भरी हुई मिली। डीआरआई सूत्रों ने कहा कि प्रभजीत का मप्र के शिवपुरी जिले के कोलारस में एक गोदाम है, जहां बंदरगाह से खेप लाई जानी थी। इस गोदाम से शिवपुरी जिले के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वे प्रभजीत के साथी हैं और उनके कहने पर मप्र में काम कर रहे थे।

आशंका है कि इस प्रतिबंधित पदार्थ को गोदाम से पंजाब और भारत के अन्य हिस्सों में तस्करी कर लाया जाना था। हालांकि, उन्होंने गिरफ्तार दोनों लोगों की पहचान का खुलासा नहीं किया। डीआरआई के इंदौर अंचल कार्यालय द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. उन्हें इंदौर से ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई भी ले जाया गया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!