Press "Enter" to skip to content

किल ड्रग अभियान के तहत 4 लाख 40 हजार की स्मैक के साथ 3 आरोपित गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में शिवपुरी जिले में नशीले मादक पदार्थ रखने वाले एवं उसका परिवहन करने वाले लोगों के खिलाफ किल ड्रग्स अभियान के तहत लगातार कार्रवाई जारी है। एसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को इस दिशा में कार कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए गए हैं जिसके तारतम्य में थाना प्रभारी फिजिकल उनि कृपालसिंह राठौर एवं थाना प्रभारी कोलारस निरी संजय मिश्रा एवं ऐडी और सायबर टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो स्थानों से 3 स्मैक तस्करों को 44 ग्राम स्मैक कीमत करीबन 4 लाख 40 हजार रुपए के साथ दबोचा गया।

थाना प्रभारी फिजिकल उनि कृपाल सिंह राठौर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि गुना नाका से दो बत्ती तरफ एक अल्टो कार से 2 व्यक्ति स्मैक लेकर आ रहे हैं। उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी फिजिकल द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जिस पर से एसपी राजेश सिंह चंदेल एवं एएसपी प्रवीण कुमार भूरिया, एसडीओपी दीपक सिंह तोमर के मार्गदर्शन में एक विशेष पुलिस टीम तैयार कर मुखबिर के बताए स्थान स्थान अनुसार गणेश कुण्ड रोड़ पर पहुंचकर चैकिंग शुरू की तो चैकिंग के दौरान मुखबिर के बताए नंबर की कार आते दिखी जिसे रोककर देखा तो उसमें दो व्यक्ति बैठे थे, पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों की विधिवत तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से कुल 24 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमत 2 लाख 40 हजार रुपए की एवं एक अल्टो कार जब्त की गई, बाद पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

इसी क्रम में थाना प्रभारी कोलारस निरी संजय मिश्रा को थाना क्षेत्र के भेड़ फार्म के पास फोरलाईन पुलिया के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध मादक पदार्थ स्मैक लेकर आने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी कोलारस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जिस पर से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण कुमार भूरिया, एसडीओपी कोलारस श्री अमरनाथ वर्मा के मार्गदर्शन में एक विशेष पुलिस टीम तैयार कर मुखबिर के बताए स्थान स्थान पर पहुंचकर छुप कर चैक किया तो मुखबिर के बताए हुलिए का एक व्यक्ति आया जो जिसकी घेराबंदी कर विधिवत तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से कुल 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमत 2 लाख रुपए का विधिवत जप्त की गई, बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

उक्त कार्यवाही में एसडीओपी शिवपुरी श्री दीपक सिंह तोमर,एवं सायबर सेल एवं ऐडी टीम से उनि रविन्द्र सिकरवार, सउनि प्रवीण त्रिवेदी, प्रआर देवेन्द्र, कार्यवाहक प्रआर चंन्द्रभान, आरक्षक विकास चैहान, जलज रावत,हरेन्द्र सिंह, अनूप कुमार, देवेन्द्र सेन, धर्मेन्द्र सिंह, आलोक व्यास, मानवेन्द्र सिंह, दामोदर परिहार एवं चालक उस्मान खान एवं थाना फिजिकल टीम- थाना प्रभारी फिजिकल उनि कृपाल सिंह राठौर,उनि विनोद यादव, सउनि कलेस्तुस लकड़ा, प्रआर अजय सिंह तोमर, अंजीत तिवारी, आरक्षक रामजीलाल कुशवाह, मुकेश परमार एवं चा प्रआर जितेन्द्र। थाना कोलारस टीम- थाना प्रभारी कोलारस निरी संजय मिश्रा, उनि योगेन्द्र सिंह सेंगर, सउनि जितेन्द्र सिंह यादव, प्रआर भूपेन्द्र सिंह तोमर, प्रआर नरेश दुबे, आरक्षक दिलीप सिंह, एवं प्रभजोत सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!